वाराणसी, सितम्बर 9 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बारिश और ऑपरेशनल कारणों से ट्रेनों की लेटलतीफी फिर शुरू हो गई। इससे यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना भारी पड़ा। मंगलवार को मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन बापूधाम एक्सप्रेस सर्वाधिक 9.30 घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंची। इसके अलावा सुपौल-नई दिल्ली फेयर स्पेशल 4 घंटे, दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस 3 घंटे, गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस 2.30 घंटे, बरकाकाना-वाराणसी मेमू 5 घंटे और आसनसोल-वाराणसी मेमू 6 घंटे तक विलम्बित रहीं। उधर, आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस, हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस, फिरोजपुर कैंट-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-पुरी नीलाचल एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस, मुम्बई एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्...