वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव से छाये बादलों के हटते ही सोमवार सुबह आकाश से धरती तक घना कोहरा छा गया। सुबह लगभग 9 बजे तक दृश्यता बेहद कम रही। इसके चलते वायु और सड़क परिवहन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह भी 'माडरेट या रेडिएटिव फॉग' रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, दोपहर बाद आकाश लगभग साफ रहेगा। बुधवार से आकाश प्राय: साफ रहेगा, दिन और रात के तापमान में कमी आने की संभावना है। यानी, ठंड बढ़ेगी। चक्रवाती तूफान का प्रभाव पिछले कुछ दिनों तक बादल-बारिश के रूप में दिखा। रविवार रात भी लगभग 35 मिनट तक बनारस एवं आसपास मध्यम से हल्की बारिश हुई थी। बरसने के बाद बादल छंटने शुरू हुए, आधी रात के बाद आकाश साफ हुआ तो वातावरण में नमी बढ़ गई। सुबह 8.30 बजे नमी 96 प्रतिशत थी। उसके...