Varanasi News: बादलों ने दिया धोखा, रविवार को भारी बारिश संभव
वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: वाराणसी। मानसून की झमाझम बारिश की आस गुरुवार को भी पूरी नहीं हो सकी। सुबह कुछ इलाकों में बूंदाबादी और दोपहर में बादल छाने से अच्छी बारिश की उम्मीद जगी थी। कुछ दिनों की भीषण गर्मी के बाद कुछ घंटों तक बदरी से जो उम्मीद थी वह देर रात तक पूरी नहीं हो सकी। बादलों के इस धोखे से लोगों में निराश रही। हालांकि मौसम विभाग ने इस रविवार को भारी बारिश का अनुमान लगाया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.