Varanasi News: बाढ़ क्षेत्र में नियमित फॉगिंग हो : नगर आयुक्त
वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण किया। सफाई, चूने के छिड़काव और जल निकासी के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड में वैतरणी कुंड और धोबी घाट परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रभावित इलाकों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर समस्याओं का समाधान कराने को कहा। इन इलाकों में मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए नियमित फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने को कहा। इस दौरान पार्षद अमरदेव यादव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, जेई सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव, आलोक विभाग के जेई हरीश मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.