Varanasi News: बाइक सवार दवा व्यापारी चाइनीज मांझे से घायल
वाराणसी, जुलाई 5 -- Varanasi News: रामनगर (वाराणसी)। लाख प्रशासनिक दावों के बावजूद प्रतिबंधित चाइनीज मंझे पर रोक नहीं लग पा रही है। यह लोगों को लगातार अपना शिकार भी बना रहा है। रविवार को इसकी चपेट में आने से दवा कारोबारी अमित सिंह घायल हो गए। रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में उनका उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार अमित बाइक से रामनगर से आ रहे थे। सामने घाट पुल से उतरते वक्त चाइनीज मंझे की चपेट में आ गए। कपड़े पर खून टपकने लगा। हड़बड़ाए अमित जब तक बाइक रोकते तब तक उनकी नाक जख्मी हो गई थी। बीच राह की घटना से राहगीरों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग उन्हें अस्पताल ले गए जहां उन्हें दो-तीन टांके लगाने पड़े।जहां यह घटना हुई बताते हैं कि यहां पहले भी लोग घायल हो चुके हैं। यह चौथी घटना है। इसी स्थान पर कुछ वर्ष पूर्व बिजली विभाग के जेई ओवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.