Varanasi News: बाइक की टक्कर से बिजली मिस्त्री की मौत
वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में गेट के पास सोमवार देर रात हादसे में 30 वर्षीय विकास पटेल की मौत हो गई। चेतना नगर (महेशपुर) निवासी विकास बिजली मिस्त्री था। देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। मंडुवाडीह पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विकास को ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पत्नी मनोरमा देवी पति की मौत की सूचना सुनते ही बेसुध हो गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। स्थानीय लोगो कहना है कि महेशपुर में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। अब तक पैदल यात्रियों के लिए फुटओवर ब्रिज नहीं बनाया गया। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि बाइक सवार की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.