वाराणसी, अगस्त 10 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के रमईपुर सब्जी मंडी के सामने में रविवार शाम दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दोनों सवार जख्मी हो गए। इसमें सुरही (भुसौली) निवासी भेल कर्मचारी 35 वर्षीय दिनेश कुमार यादव की मौत हो गई। दिनेश यादव तरना से वापस घर जा रहे थे। उधर, मिर्जापुर के गोधना (कछवां) निवासी 34 वर्षीय अनुज उपाध्याय पिंडरा बाजार से घर जा रहा था। रमईपुर सब्जी मंडी के सामने एक कार को ओवरटेक करने के बाद दोनों बाइक सवार की आमने सामने की तेज भिंड़त हो गई। दोनों के सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। पुलिसकर्मी दिवाकर गुप्ता ने दोनों को पीएचसी पिंडरा पहुंचवाया। अनुज सूरत में एक निजी कम्पनी में काम करता है। अनुज अपने साथ काम करने वाले पिंडरा निवासी राजेश के घर सामान पहुंचा कर घर जा रहा था। उसे बीएचयू ट्रामा ...