Varanasi News: बहाने से बुलाकर सिर पर वार, युवक की मौत
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नैपुरा कला गांव (लंका) में बीते 23 सितंबर की रात निजी कार चालक 35 वर्षीय विनीत यादव उर्फ धीरू को पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से शुक्रवार रात बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। इसके पहले गुरुवार रात ही परिजनों ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। लंका पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फुटेज देखने के बाद धाराओं में बदलाव करेगी। विनीत यादव एक चिकित्सक का निजी कार चलाता था। उसके पिता का गांव में कटरा है, जिसमें लकड़ी आदि की दुकान है। परिजनों के मुताबिक, गांव का गोलू यादव जमालपुर डोरी गांव में डॉक्टर अजीत राय के अस्पताल पर पार्टी में गया था। वहां से लौटने के बाद उसने विनीत को पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर बुलाया। आरोप है कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.