वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शहर उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल ने शनिवार को शिवपुर बाईपास पर विगत दिनों बस दुर्घटना में मृत अनुज पटेल के घर पहुंचकर उनके पिता अमरनाथ सहित शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। आर्थिक मदद के लिए एडीएम वित्त डॉ. सदानंद गुप्ता को निर्देश दिए। परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री ने गिलट बाजार से तरना पुल तक होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपायों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर आशीष सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल, म...