Varanasi News: बरेका महिला कल्याण संगठन ने शिक्षकों को किया सम्मानित
वाराणसी, सितम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। बरेका महिला कल्याण संगठन ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संगठन की उपाध्यक्ष सरिता सिन्हा ने किया। संयुक्त सचिव अनुजा खरे और वरिष्ठ कार्यकारी सदस्या अनुजा अग्रवाल ने शिक्षकों की समाज तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार रखे। शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कल्पना चौधरी, सुनीता, लक्ष्मी चौधरी और पूजा मौर्य समेत बाल निकेतन, चेतना विद्यालय, क्रेच, कम्प्यूटर सेंटर, पेंटिंग स्कूल, सिलाई सेंटर के शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन सचिव राखी गुप्ता ने किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने को शिक्षक करें प्रेरित : बीके रानी यह भी पढ़ें- Jhansi News: रेल मंडल ने शिक्षिकों को किया सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.