Varanasi News: बरेका ने 50वां अमृत भारत लोको बनाया
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका ने अपनी उत्कृष्ट उत्पादन क्षमता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए मौजूदा वित्तीय वर्ष में 50वें अमृत भारत लोकोमोटिव का निर्माण किया है। यह लोको उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) के भगत की कोठी (जोधपुर) स्थित डीजल लोको शेड को भेजा गया है। गैर वातानुकूलित (नॉन एसी) अमृत भारत ट्रेनों के लिए निर्मित पुश-पुल लोकोमोटिव आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि बरेका का प्रत्येक लोकोमोटिव देश की औद्योगिक आत्मनिर्भरता, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रतीक है। पुश-पुल लोकोमोटिव का निर्माण 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को सशक्त बनाता है। बता दें कि बरेका स्थापना से अब तक कुल 11,531 रेल इंजनों का निर्माण कर चुका है, जिनमें 3,195 इलेक्ट्रिक ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.