Varanasi News: बरेका के अजय ने जीता कांस्य पदक
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के अजय कुमार बिंद ने 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8-11 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता में अजय ने 5000 मीटर में 14 मिनट 03.86 सेकंड का समय दर्ज करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। अजय बरेका में टेक्नीशियन (फिटर) के पद पर कार्यरत हैं। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा है कि उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बरेकाकर्मी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.