Varanasi News: बरेकाकर्मी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
वाराणसी, अक्टूबर 11 -- Varanasi News: वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के कर्मचारी और एथलीट अजय कुमार बिंद ने 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। अजय ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 14 मिनट 03.86 सेकंड का समय दर्ज करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और पदक अपने नाम किया। नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8 से 11 अक्तूबर तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अजय ने हिस्सा लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। अजय बरेका में टेक्नीशियन (फिटर) के पद पर कार्यरत हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उनकी उपलब्धि उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और समर्पण का परिचायक है। उनकी इस सफलता से बरेका परिवार में हर्ष का माहौल है। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहा है कि उनकी सफलता अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.