Varanasi News: बराबरी पर छूटा हॉकी का मैत्री मैच
वाराणसी, सितम्बर 5 -- Varanasi News: वाराणसी। राजर्षि उदय प्रताप जू महाराज की 176वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार देर शाम परिसर में राजर्षि क्लब एवं यूपी कॉलेज के बीच मैत्रीपूर्ण मैच हुआ। राजर्षि क्लब ने शानदार अटैक करते हुए अभिनव राय के पास पर सतीश नारायण सिंह ने शानदार मैदानी गोल मार कर 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद कॉलेज की टीम कई अटैक किए। लक्ष्मी शंकर यादव ने पेनल्टी कॉर्नर बनाया, जिसे अपने हिट से शशिकांत सिंह ने गोलकर टीम को एक-एक की बराबरी पर ला खड़ा कर दिया। इसके बाद क्लब की तरफ से धीरेंद्र सिंह के पास में गौरव रघुवंशी ने गोल कर बढ़त दो-एक कर दिया। यूपी कॉलेज की तरफ से राजेंद्र विक्रम के पास पर रविकांत सिंह ने गोल कर मैच 2-2 की बराबरी पर ला दिया। अंत तक यही स्कोर रहा। मुख्य अतिथि यूपी इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश सिंह थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.