Varanasi News: बनारस स्वर्ण कला केंद्र में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति
वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महमूरगंज स्थित बनारस स्वर्ण कला केंद्र में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। लबे रोड स्थित प्रतिष्ठान के भूतल पर लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने छह अग्निशमन वाहनों की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये की क्षति होने की आशंका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। सुबह करीब छह बजे आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रतिष्ठान में सोने का स्टॉक होने के कारण उसे सुरक्षित निकालना बड़ी चुनौती थी। स्टॉक को बचाने के लिए दमकलकर्मियों ने स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचने का प्रयास किया। रास्ता नहीं मिलने पर स्ट्रॉन्ग रूम की सलाखें काटनी पड़ीं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.