Varanasi News: बनारस स्टेशन पर लघुशंका के लिये पैसे, शिकायत
वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। बनारस स्टेशन पर संचालित शौचालय में लघुशंका के पैसे लेने का मामला गुरुवार को सामने आया है। एक यात्री ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' के जरिए इसकी शिकायत रेल मदद ऐप पर की। मंडल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को शिकायत की जांच का निर्देश दिया है। शिकायती पोस्ट में पीटर नामक उपयोगकर्ता ने बताया कि नि:शुल्क होने के बावजूद बनारस स्टेशन पर लघुशंका का भी पैसा लिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.