वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी। लघु उद्योग भारती ने सोमवार को बनारस रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक विवेक कुमार सिंह को सम्मानित किया। संस्था के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विवेक कुमार सिंह को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, तत्परता के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पिछले दिनों एक ट्रेन से ज्ञानपुर स्टेशन पर उतरे संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष दीनानाथ बरनवाल का छूटा हुआ बैग सकुशल उन तक पहुंचाने में विवेक सिंह ने काफी तत्परता दिखाई थी। इस मौके पर शैलेश प्रताप सिंह, सतीश राय, वसीम, आरके राय, ज्वाला सिंह, दिलीप गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...