वाराणसी, अक्टूबर 14 -- Varanasi News: लखनऊ/वाराणसी, हिटी। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने बनारस की दो परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। प्रदेश के आठ जिलों में कुल 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी के क्रम में यह स्वीकृति दी गई है। परियोजनाओं की संख्या के मामले में वाराणसी दूसरे स्थान पर है। बनारस में एक आवासीय और एक मिश्रित श्रेणी की परियोजना को मंजूरी मिली है। इनमें 166.73 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। दोनों परियोजनाओं में कुल 330 इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Noida News: यूपी रेरा ने 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी यह भी पढ़ें- लखनऊ में प्लाट खरीदने वालों के लिए एक और मौका, एलडीए के 4000 और भूखंडों की बुकिंग खुलेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...