Varanasi News: बनारस बिनाले में होगा कला, संगीत और शिल्प का संगम
वाराणसी, नवम्बर 19 -- Varanasi News: वाराणसी। उत्तर भारत का पहला बिनाले 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक होगा। इसे 'सीआईआई बनारस बिनाले-2026' नाम दिया गया है। एक माह से अधिक समय तक शहर में आठ स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इसमें कला, संगीत, वस्त्र विरासत, शिल्प, प्रदर्शन कलाओं और समकालीन रचनात्मक अभिव्यक्तियों के विविध आयाम दिखेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के प्रतिनिधि अभिनव पेशवानी, चिराग माहेश्वरी, रोहन मधोक, हर्ष जैन, कौशिक अग्रवाल और राधिका डिडवानिया ने गुरुवार को सिगरा स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की इस पहल का उद्देश्य काशी की समृद्ध कलात्मक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा उन्हें व्यापक दर्शक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.