Varanasi News: बनारस बार की मांग, शिखर से सोना गायब होने की हो जांच
वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। बनारस बार एसोसिएशन ने काशी विश्वनाथ मंदिर के स्वर्ण शिखर से सोना गायब होने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। बार के अध्यक्ष विनोद शुक्ला की अगुवाई में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एडीएम नागरिक आपूर्ति अमित कुमार भारतीय को डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि शिखर के दस स्थानों से सोना गायब होने की शिकायत की गई है लेकिन, एक जगह की ही जानकारी सार्वजनिक की गई है। उन्होंने पूरे प्रकरण की एक समिति से जांच कराने और उसमें बार के भी सदस्य को शामिल करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासन उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं करता तो बनारस बार सीबीआई जांच की मांग करेगा। इस संबंध में शनिवार को मंडलायुक्त को भी ज्ञापन सौंपेंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.