Varanasi News: बनारस घराने के कलाकारों ने किया गायन-वादन
वाराणसी, नवम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संगीत सभा काशी की ओर से संगीत गोष्ठी का आयोजन रविवार को कबीरचौरा स्थित गणेश कक्ष में किया गया। गोष्ठी में बनारस घराने के कलाकारों ने गायन और वादन की प्रस्तुतियां दीं। आरंभ में आशीष मिश्र का एकल सारंगी वादन हुआ। राग जोग में विलंबित एक ताल में बंदिश बजाने के बाद धुन से वादन को विराम दिया। उनके साथ तबला पर आलोक मिश्र ने संगत की। इसके बाद आलोक मिश्र का स्वतंत्र तबला वादन हुआ। उनके साथ सारंगी पर ओम सहाय ने संगत की। आलोक ने तीन ताल में पारंपरिक तिहाई, उठान, चलनचारी, बांट, लयकारी, गत, दर्द, टुकड़े एवं परन बजाए। अंतिम प्रस्तुति गरुण मिश्र का गायन रही। उन्होंने राग गोरख कल्याण में विलंबित एवं द्रुत लय में बंदिशें सुनाईं। उनके साथ तबला पर पं.मनोज मिश्र, हारमोनियम पर पं.पंकज मिश्र, सारंगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.