Varanasi News: बनारस घराने के कथक पर शुरू हुई कार्यशाला
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के संगीत एवं मंचकला संकाय के नृत्य विभाग की तरफ से सोमवार को पांच दिवसीय कथक कार्यशाला शुरू हुई। सौ से ज्यादा प्रतिभागियों और शोधार्थियों को 30 अक्तूबर तक कथक के बनारस घराने की परंपराओं, विशेषताओं, तकनीकों और सौंदर्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के पहले दो दिनों में बनारस घराने के पं. माताप्रसाद मिश्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। तीसरे और चौथे दिन पं. रविशंकर मिश्र प्रशिक्षण सत्रों का संचालन करेंगे। इन सत्रों में विद्यार्थियों को बनारस घराने की विशिष्ट नृत्य तकनीकों, पारंपरिक नृत्य शैली एवं कलात्मक अभिव्यक्तियों की जानकारी दी जाएगी। 30 अक्तूबर को समापन समारोह में दोनों प्रशिक्षक और प्रतिभागी विशेष नृत्य प्रस्तुतियां देंगे। कार्यशाला का संयोजन डॉ. रंजना उपाध्याय कर रही हैं। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.