वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। बड़ालालपुर के खुशहाल नगर (सेक्टर-ए) में सोमवार को दिनदहाड़े महिला से चेन स्नेचिंग की घटना का मुकदमा मंगलवार को लिखा गया। बता दें कि बाइक सवार बदमाशों के धक्का देने से गिरी पीड़िता का सिर फट गया। शिवपुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सैदपुर क्षेत्र (गाजीपुर) में सिंगारपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह खुशहाल नगर में रहते हैं। उनकी पत्नी प्रिया सिंह सोमवार दोपहर तीन बजे बच्चों के साथ बाजार से लौट रही थीं। वह घर के गेट पर पहुंची ही थीं कि बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी सोने की चेन छीन ली। उन्होंने विरोध किया तो उन्हें धक्का दिया गया। गिरने से उनका सिर फट गया। घटना से वह और उनके बच्चे दहशत में आ गए। पीड़िता ने तत्काल पति को जानकारी दी। घटना की सूचना पुलिस को द...