Varanasi News: बड़ालालपुर लैंडमार्क टावर-1 में चुनाव 2 को
वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी। बड़ालालपुर स्थित लैंडमार्क टावर फेस-1 अपार्टमेंट में वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा सोमवार को कर दी गई है। चुनाव अधिकारी राम सिंह के मुताबिक नामांकन फॉर्म की बिक्री और जमा 31 जुलाई को सुबह 9 से 12 तक, नामांकन वापसी दोपहर 1 से 2 तक और वैध प्रत्याशियों की घोषणा 01 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक होगी। मतदान 02 अगस्त की सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तत्काल बाद मतगणना होगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव में भागीदारी के लिए जून 2026 तक सभी का अनुरक्षण शुल्क जमा होना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.