Varanasi News: बड़ागांव में दुर्गा मंदिर से 20 घंटों की चोरी
वाराणसी, सितम्बर 26 -- Varanasi News: बड़ागांव/रामेश्वर, संवाद। बड़ागांव थाना क्षेत्र के वार गांव स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार रात चोरों ने धावा बोलकर मंदिर में लगे पांच बड़े और 15 छोटे घंटे चोरी कर लिया। चोरी गए घंटों का वजन करीब 40 किलो बताया गया है। चोरों ने कटर से घंटे काटे। स्थानीय लोग शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने डायल-112 के साथ बड़ागांव पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का निरीक्षण करने के साथ ही पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।उधर, जंसा थाना क्षेत्र के बेसहूपुर गोसाईपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर से गुरुवार रात चोर करीब 20 किलो वजन का घंटा काट ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। चोरी की घटना से श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.