Varanasi News: बटुक भैरव का स्वर्ण सिंहासन पर पंचमेवा से शृंगार
वाराणसी, सितम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। कमच्छा स्थित श्रीबाबा बटुक भैरव मंदिर रविवार को भक्ति और आस्था के अनूठे रंग में रंगा दिखा। हरियाली एवं जल विहार शृंगार में बाबा ने स्वर्णमयी आसन पर विराजमान होकर दर्शन दिए। चारों ओर हरियाली, रंग-बिरंगे फूल, फल-पत्तियां और बर्फ से सजी झांकी के बीच बाबा के अलौकिक बालरूप ने ऐसा भाव जगाया कि श्रद्धालु कुछ क्षणों के लिए उसी दिव्य वातावरण में खो गए। 51 किलो पंचमेवा से किया गया बाबा का शृंगार भक्तों के लिए आकर्षण का विशेष केंद्र बना रहा। बाबा के इस विशेष शृंगार की झलक पाने के लिए सुबह 5 बजे से मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी थी। पंचामृत स्नान के बाद मंगला आरती हुई। इसके साथ ही दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ती गई। कामिनी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.