Varanasi News: बजाज फाइनेंस के नाम पर युवक से 75 हजार की ठगी
वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। मेहंदीगंज गांव के एक युवक के खाते से जालसाजों ने पांच बार में 75 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित संजय ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि सोमवार को मोबाइल पर अचानक बैंक खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। जालसाजों ने 15-15 हजार रुपये करके पांच बार में कुल 75 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से हुए लेनदेन में बजाज फाइनेंस लिमिटेड के खाते का विवरण आया है। मंगलवार देर शाम पीड़ित ने मिर्जामुराद थाने में भी शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.