Varanasi News: बच्छांव के पठान बस्ती में दीवार गिरने से दो मासूम बहनें मरीं
वाराणसी, नवम्बर 11 -- Varanasi News: रोहनिया, संवाद। रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छांव के पठान बस्ती में मंगलवार देर रात दीवार गिरने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों बच्चियां अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ टिन शेड के नीचे तख्त पर सो रही थीं। अचानक कमरे की दीवार भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को हल्की चोटें आईं। पठान बस्ती निवासी कल्लू अपने परिवार के साथ एक कमरे और उसके सामने बने टिन शेड में रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। मंगलवार देर रात पूरा परिवार टिन शेड के नीचे तख्त पर सो रहा था। बताया जाता है कि कमरे की दो तरफ की दीवारें ताल के पानी से घिरी हुई थीं। इसी दौरान अचानक एक दीवार ढह गई।दीवार गिरने से बचने के प्रयास मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.