Varanasi News: बच्चों ने धोए हाथ, स्वच्छता को आदत बनाने के दिए संदेश
वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। ग्लोबल हैंडवॉश डे पर गुरुवार को परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने स्वच्छता को आदत बनाने का संदेश दिया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को हाथ धोने के तरीके सिखाए और भोजन करने के पहले और बाद और अन्य कार्यों के बाद हाथ धोने का महत्व समझाया। काशी विद्यापीठ ब्लॉक स्थित पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय भिटारी में बच्चों को हाथ धुलाई के तरीके बताते हुए स्वच्छता और स्वास्थ्य के सीधे संबंध के बारे में समझाया गया। इस दौरान बच्चों ने स्वच्छता संबंधी नाटक भी प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार सिंह के साथ विभा यादव, वीणा श्रीवास्तव, मीना यादव, मीनू शुक्ला, दीपक गुप्ता, सविता देवी, सविता कुमारी आदि मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर यूएमएस गौरीपुर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.