Varanasi News: बच्चों और किशोरों का मनोभाव परखेंगे मनोचिकित्सक
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रामनगर स्थित राजकीय बाल गृह (बालक और बालिका), राजकीय संप्रेक्षण गृह और ऑफ्टर केयर होम में रहने वाले बच्चों, किशोर और किशोरियों के मनोभाव परखे जा रहे हैं। आठ मनोचिकित्सक और बीएचयू के पांच क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट बच्चों के हावभाव, बॉडी लैंग्वेज, व्यक्तित्व, उनकी इच्छाएं जानना, पूर्व की परिस्थितियां, आगे का भविष्य समेत अन्य बिंदुओं पर काउंसिलिंग कर रहे हैं। इस समय राजकीय संप्रेक्षण गृह में 127 किशोर, बाल गृह (बालक) में 60 निराश्रित बच्चे, बाल गृह (बालिका) में 59 निराश्रित बच्चियां और ऑफ्टर केयर होम (राजकीय पाश्चात्यवर्ती देखरेख संगठन) में 24 युवतियां रह रही हैं। जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से इन्हें नियमित पढ़ाई, स्मार्ट क्लास लर्निंग, क्ले पेंटिंग समेत अन्य विधाओं में पारंगत किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.