Varanasi News: बच्ची संग जा रही महिला से छीनी मंगलसूत्र
वाराणसी, जुलाई 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। खजुरी स्थित जयशंकरपुरम कॉलोनी में गुरुवार शाम दो वर्षीय बच्ची के साथ पैदल जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। राजेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बेटी सौरभी गुप्ता गुरुवार शाम अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, दोनों बदमाश मौके निकले। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई। कैंट पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पांच दिन में शहरी क्षेत्र में तीन चेन, हार और मंगलसूत्र की छिनैती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.