वाराणसी, अक्टूबर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावों के बीच शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की व्यवस्था किराए और बकाए में फंस गई है। कई पीएचसी पर दोहरा दबाव है। एक ओर किराया जमा न होने से भवनस्वामी खाली कराने पर आमादा है तो वहीं बिल जमा न होने से बिजली काट दी जा रही है।

स्वास्थ्य केंद्रों की समस्या दुर्गाकुंड, माधोपुर, मदनपुरा और कैंटोनमेंट के ऐसे ही स्वास्थ्य केंद्र हैं। अब तो यहां बहुत जरूरी न हो तो लोग जाने से कतराते हैं। बिजली कटने से कहीं अंधेरे में मरीजों का इलाज हो रहा है तो कहीं लैब बंद पड़ी है। फ्रिज बंद होने से रैबीज के इंजेक्शन समेत कई दवाओं को सुरक्षित रखने का संकट है। बनारस शहर में 29 पीएचसी हैं। इसमें कई किराए के मकान में चल रहे...