वाराणसी, सितम्बर 21 -- Varanasi News: कछवांरोड। ठठरा गांव (मिर्जामुराद) में सोमवार सुबह बकरी को टक्कर मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से मिर्जापुराद थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि विकास मौर्या की ऑटो से बकरी घायल हो गई। इसे लेकर बकरी पालक के परिवार से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। लाठी-डंडे ईट-पत्थर व पंच चलने से एक तरफ से विकास मौर्या, दीपा मौर्या, प्रमिला देवी व दिलीप मौर्या घायल हो गये। वहीं, दूसरे पक्ष से विनोद गोंड व छेदी घायल हो गये। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...