Varanasi News: बंद मकान से 45 लाख के जेवर और नगदी चोरी
वाराणसी, सितम्बर 22 -- Varanasi News: लोहता, संवाद। भरथरा गांव में रविवार रात बंद मकान से चोरों ने लगभग 45 लाख के गहने और तीन लाख नगद चुरा लिये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका-मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक प्रमोद कुमार मिश्र अपने पुत्र के पास मुंबई गए हैं। वह ग्राउंड फ्लोर पर परिवार के साथ रहते हैं। ऊपरी मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। सोमवार सुबह किरायेदार की नजर मालिक के कमरे के टूटे ताले पर पड़ी। उसने इसकी जानकारी बड़े भाई विनोद मिश्र को दी। उन्होंने लोहता पुलिस को सूचित किया। मौका-मुआयना के दौरान कमरे में कपड़े और समान बिखरे मिले। यह भी पढ़ें- Varanasi News: बंद मकान से लाखों के जेवरात उठा ले गये चोर पुलिस ने फोन पर मकान मालिक से बातचीत की। उन्होंने बताया कि कमरे में लगभग 45 लाख रुपये के गहने और तीन लाख रुपये नगद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.