वाराणसी, अगस्त 31 -- Varanasi News: शिवपुर, संवाद। पिसौर गांव में चोरों ने बंद मकान से लाखों के आभूषण, नगदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चुरा लिया। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के चार दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। नेवढ़िया (जौनपुर) में करमीआ खुर्द गांव निवासी अभिषेक कुमार पांडेय करीब छह साल से पिसौर गांव में अपने मकान में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त की शाम वह पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने अपने गांव गए थे। अगले दिन 27 अगस्त को दोपहर तीन बजे पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनके मकान का मुख्य द्वार खुला है। शाम पांच बजे जब वह घर पहुंचे तो देखा कि कमरों एवं अलमारी के ताले टूटे थे। चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये के सोने की चेन, अंगूठी, चांदी के 15 सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और चांदी की पैज...