Varanasi News: बंद मकान से जेवर और नगदी पार
वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी। चांदमारी की विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता महिपाल सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 35 हजार नगदी और करीब चार लाख के गहने पार कर दिए। शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाजीपुर में सैदपुर के मूल निवासी महिपाल सिंह विश्वनाथ पुरी के मकान में पत्नी बबीता सिंह के साथ रहते हैं। 22 अगस्त को वह काली पूजा में शामिल गांव गए थे। 25 अगस्त की रात लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। चोरों ने नगदी और गहने चुरा लिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.