वाराणसी, अगस्त 21 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। बड़ागांव थाना क्षेत्र के लेखूपुर (बीरापट्टी) में बंद मकान से चोरों ने गहने, चांदी के सिक्के, पुराने धातु के पैसे, बर्तन और नगदी पार कर दिये। मकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।रंजीत कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ वाराणसी में रहते हैं। उनका पुराना मकान लेखूपुर (बीरापट्टी) में है। वहां ताला बंद कर परिवार के साथ वाराणसी चले गए थे। मकान की चाभी गांव के ही एक व्यक्ति के पास थी। 13 अगस्त की रात चोरों ने मकान के अंदर वाले दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की। मकान की चाभी रखने वाले व्यक्ति ने फोन कर उन्हें चोरी की जानकारी दी। 14 अगस्त को जब वह घर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। तहरीर में बताया गया ...