Varanasi News: बंद मकान से गहने और नगदी चोरी
वाराणसी, सितम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। कांशीराम आवास कॉलोनी में हरेंद्र सिंह के बंद मकान से चोरों ने गहने और नगदी चुरा लिये। शिवपुर पुलिस ने मामले में केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी। हरेंद्र सिंह के परिवार की शकुंतला देवी ने बताया कि वह तीन सितंबर को अपनी दुकान पर थीं। छोटी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया था। चार सितंबर की शाम पड़ोसी ने बताया कि उनके बंद मकान में चोरी हो गई। वह तत्काल घर पहुंची। पता चला कि चोरों ने सोने की चेन, पैजनी, अंगूठी, झुमका, पायल, टीवी और दो लाख रुपये नगद पार कर दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.