Varanasi News: बंद मकान के सात ताले तोड़ लाखों का माल किया पार
वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी) , संवाद। ईसीपुर गांव स्थित बंद मकान के सात कमरों का ताला तोड़कर चोर गहने और गृहस्थी के सामान ले गए। घटना की जानकारी तब हुई, जब रविवार देर शाम परिजन दीपावली पर दीया जलाने पहुंचे थे। गांव निवासी उमेश कुमार सरोज तीन भाई हैं। तीनों भाई गुजरात में रहकर रोजगार करते हैं। बाहर रहने के कारण मकान में ताला बंद रहता है। परिवार के लोग दीपावली पर घर पहुंचे तो देखा कि सात कमरों का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल समेट ले गए हैं। चोर मेन चैनल गेट सहित मकान के अंदर सात कमरों का ताला तोड़कर बाली, पायल, गैस सिलेंडर, पांच हंडा, तीन परात, आठ कंडाल, 20 बाल्टी, स्टेबलाइजर, स्टार्टर, तीन पंखे, हैंड ग्राइंडर, 20 बंडल वायरिंग तार, तीन कुंतल सरसों, दो कुंतल गेहूं, दो कुंतल चावल समेत गृहस्थी के अन्य सामान ले गए थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.