Varanasi News: बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और नगदी चोरी
वाराणसी, अक्टूबर 16 -- Varanasi News: चौबेपुर, संवाद। थाना क्षेत्र के झांझूपुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर बहुमूल्य आभूषण, नकदी और अन्य सामान समेटकर फरार हो गए। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।झांझूपुर गांव निवासी दीनदयाल तिवारी टाटा, जमशेदपुर (झारखंड) में परिवार के साथ रहकर नौकरी करते हैं। उन्होंने गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के समीप सिवान में अपना मकान बनवाया है। मकान बंद रहता है। गुरुवार की रात चोरों ने इसी का फायदा उठाया और गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद घर में रखे आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गांव के लोगों से घटना की सूचना मिलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.