Varanasi News: बंगाल की मौमिता का नमो घाट पर शास्त्रीय गायन
वाराणसी, जुलाई 2 -- Varanasi News: वाराणसी। नमो घाट पर नित्य होने वाली काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में गुरुवार को पश्चिम बंगाल से आगत मौमिता प्रमानिक ने सुमधुर शास्त्रीय गायन किया। उन्होंने विलंबित लय में बड़ा ख्याल का गायन करते हुए भगवान शिव पर बंदिश सुनाई। द्रुत तीन ताल में गायन के बाद प्रस्तुति का समापन भक्त मीरा बाई के भजन से किया। उनके साथ तबले पर जयवर्धन पांडेय एवं हारमोनियम पर अश्विनी सिंह ने संगत की। संचालन अंकित सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अंशुमान महाराज ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.