Varanasi News: फौजी की पत्नी का कार्ड बदलकर 40 हजार उड़ाए
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: चौबेपुर। मुनारी स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में रुपये निकालने पहुंची एक महिला को जालसाज ने अपना शिकार बना लिया। उनके पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं। चोलापुर थानाक्षेत्र के टेकरी की सोनी सोमवार दोपहर मुनारी स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचीं। एटीएम में पहले से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति उनके पीछे खड़ा हो गया। महिला ने जैसे ही मशीन में अपना एटीएम कार्ड लगाया, उक्त व्यक्ति ने मदद करने के बहाने उनका कार्ड मशीन में लगाया और पिन दर्ज करने को कहा। उसने सोनी को यह कहकर गुमराह किया कि पिन नहीं डालने पर उनका कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। तब सोनी ने उसके कहने पर अपना पिन दर्ज कर दिया। मशीन से रुपये नहीं निकले और आरोपी वहां से चला गया। कुछ देर बाद सोनी के पति के मोबाइल पर खाते से चार बार में कुल 40 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.