Varanasi News: फोन चोरी कर इलाज के नाम पर पैसे लिए, अश्लील मैसेज भेजे
वाराणसी, अगस्त 30 -- Varanasi News: वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर नौ के बाहर पार्किंग से प्रयागराज के तिवारीपुर (हंडिया) निवासी सत्यम तिवारी का फोन चोरों ने पार कर दिया। इसके बाद उनके परिजनों को फोन किया। बताया कि वह सत्यम तिवारी बोल रहा है। दुर्घटना में घायल हो गया है। इलाज के नाम पर दो हजार रुपये मंगाए। इसके अलावा फोन में जिन-जिन महिलाओं के नंबर पर सेव थे, उन्हें अश्लील मैसेज भेजे। प्रकरण में कैंट पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। यह भी पढ़ें- यूपी में साइबर ठगी, पाकिस्तान के अलग-अलग नंबर से युवक को कर रहे ब्लैकमेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.