Varanasi News: फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान युवती ने फिनायल पीकर दी जान
वाराणसी, जुलाई 20 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। क्षेत्र के बड़ी खजुरी गांव की एक 19 वर्षीय युवती ने ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फिनायल (बाथरूम क्लीनर) पी ली। इलाज के दौरान सोमवार सुबह बीएचयू ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मिर्जामुराद क्षेत्र के बड़ी खजुरी निवासी नगीना राजभर की पुत्री उजाला राजभर की शादी करीब पांच माह बाद भदोही जनपद के एक गांव में तय हुई थी। मृतका के भाई धर्मराज का आरोप है कि चोलापुर थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी गोपी उर्फ कारूं काफी समय से उजाला पर शादी करने का दबाव बना रहा था। आरोपी कथित रूप से युवती को लगातार फोन कर परेशान करता था और शादी से इनकार करने पर उसकी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.