Varanasi News: फैमिली कोर्ट की बिल्डिंग में उतरा करंट, कई को लगे झटके
वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। दीवानी कचहरी के परिवार न्यायालय की बिल्डिंग में मंगलवार को करंट उतर गया। कोर्ट में मौजूद कई लोगों को झटके भी लगे। सभी कर्मचारियों और वादकारियों को कोर्ट से बाहर निकाल दिया गया था। इससे वहां कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट में एक भी केस की सुनवाई नहीं हुई, सभी मुकदमों में आगे की डेट पड़ गई। बुधवार को कोर्ट खुलेगा। सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। मंगलवार को समय से फैमिली कोर्ट खुली, कर्मचारी भी पहुंच गए थे। उसी दौरान कुछ कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने दीवार में करंट महसूस किया। उन्होंने सभी को सचेत करते हुए बाहर निकलने की आवाज लगाई। इस बीच पन्नालाल उपकेंद्र को करंट उतरने की सूचना दी गई। कुछ ही द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.