Varanasi News: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति पर डीएम नाराज
वाराणसी, जुलाई 9 -- Varanasi News: वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा के दौरान फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी बनाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों को शेष किसानों की सूची बीडीओ को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ये कार्य सहायक पंचायत के माध्यम से 30 जुलाई तक पूरा कर लें। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि पंचायत सहायक के वेतन देने से पूर्व उनके द्वारा कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करें। जीरो पॉवर्टी की समीक्षा में कहा कि पॉवर्टी सूची में दर्ज पात्र परिवारों का नियमानुसार मुख्यमंत्री आवास योजना में रजिस्ट्रेशन करें। समूह गठन की प्रगति पर भी असंतोष जताया। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, डीडीओ, परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार एवं सभी बीडीओ रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.