वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। साइबर जालसाजों ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक खाताधारक के खाते से 17.50 लाख रुपये की रकम निकाल ली। मलदहिया निवासी येरा प्रभाकर राव ने साइबर थाने में तहरीर दी। बताया कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में उनके खाते से उनकी जानकारी और अनुमति के बिना 17 लाख 50 हजार रुपये का लेनदेन किया गया। 10 अक्तूबर को लेनदेन हुआ। खाते से पांच अलग-अलग लेनदेन के जरिए रकम निकाली गई। इस तरह कुल 17.50 लाख का अनधिकृत लेनदेन हुआ। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...