Varanasi News: फर्जी राजस्वकर्मी ने की दो लाख की ठगी
वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला इलाके में फर्जी राजस्वकर्मी बनकर मकान मालिक को दो लाख का चुना लगाने वाले किराएदार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। तेलियानाला निवासी गायत्री देवी ने पुलिस को बताया कि उनके मकान में बिहार के भभुआ निवासी किराए पर रहता है। वह खुद को राजस्व विभाग का कर्मचारी बताता है। उसने गायत्री देवी के मकान के दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा देकर उनसे दो लाख रुपये से अधिक की रकम ले ली। काफी समय बीतने के बाद भी जब दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो उन्हें संदेह हुआ। जिसपर महिला ने आदमपुर पुलिस से मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.