वाराणसी, नवम्बर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना के नाम पर मरीजों के इलाज में मनमानी और सरकारी धन गटकने वाले निजी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के रडार पर हैं। अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद जिले के 14 प्राइवेट हास्पिटलों को पैनल से बाहर कर दिया गया। सख्त कार्रवाई से संचालकों मे खलबली मच गई। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में चेताया कि योजना में फर्जीवाड़ा और गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। दुर्गाकुंड स्थित दफ्तर में सीएमओ ने बताया कि पैनल से बाहर किए गए 14 निजी अस्पतालों में अब आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज नही होगा। उनकी मानें तो आयुष्मान भारत योजना में मरीजों के इलाज के नाम पर वे 'बड़ा खेल' कर रहे थे। यह भी पढ़ें- आयुष्मान में सूचीबद्ध निजी अस्पतालों के आईसीयू की होगी जांच, मानकविह...