वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: वाराणसी। निजी जमीन को कूटरचित कागजात के जरिए अपने नाम कराने के मामले सामने आते रहते हैं, नया मामला डीआईजी दफ्तर का है। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकबूल आलम रोड स्थित डीआईजी रेंज कार्यालय और आवास की जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश की। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर कैंट पुलिस ने छह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, नगर निगम के असेसमेंट रजिस्टर में संबंधित जमीन पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय एवं सरकारी आवास के रूप में दर्ज है। आरोप है कि पूर्व में चौक के राजा दरवाजा निवासी आनंद अग्रवाल ने नगर निगम को गुमराह कर इस सरकारी संपत्ति का नामांतरण अपने नाम करा लिया था। आनंद अग्रवाल के 9 अक्टूबर 2019 को निधन के बाद उनके पुत्र गुंजन अग्रवाल ने कथित अपंजीकृत वसीयत ...